ChhattisgarhHindi news

सरकारी अस्पतालों में हो रही अमानक दवाइयों की सप्लाई; कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप, राज्यपाल से की जांच की मांग

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन द्वारा सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जा रही अमानक, नकली और निम्न स्तरीय दवाओं के विषय में आवश्यक कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई महीनों से छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों को मिल रही दवाओं के निम्न स्तर को लेकर मीडिया और समाज में हो रही चर्चा गंभीर चिंता का विषय है। कमेटी गठित कर इस मामले की जांच कराई जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसा भी देखने में आया है कि मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां आवश्यक स्टोरेज में नहीं रखी जाती, जिससे दवाई की क्वालिटी और अधिक खराब हो जाती है। महोदय, आप छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के संरक्षक और पालक हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों में निम्न स्तरीय दवाओं के दुष्प्रभाव को आप भली-भांति समझते हैं। बहुत आवश्यक है कि पिछले दो वर्षों से लगातार छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के जरिए हो रही निम्न स्तरीय खरीदी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन द्वारा सप्लाई की जा रही खराब क्वालिटी की दवाओं के संबंध में समुचित कदम उठाने के निर्देश राज्य सरकार को दें। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन द्वारा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में सप्लाई की जा रही अमानक, नकली और निम्र स्तरीय दवाओं के विषय में इस पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच दल गठित करने का निर्देश दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button