Hindi newsInternationalNational

पीएम मोदी को स्लोवाकिया ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल跨’ से नवाजा; प्रधानमंत्री का यह 33वां ग्लोबल ऑनर

पीएम मोदी को स्लोवाकिया ने अपने सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस” से सम्मानित किया है. यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों के बीच संबंध मजबूत करने में बड़ा योगदान दिया हो. यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां वैश्विक सम्मान है. स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने पीएम मोदी को इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है.

पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान, द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल  क्रॉस से नवाजे गए - Pm Modi Receives Slovakia S Highest Honor Conferred  With Order Of The White

स्लोवाकिया का सर्वोच्च पुरस्कार पीएम मोदी की मजबूत वैश्विक कूटनीति की सफलता को दिखाता है. पीएम मोदी यूरोप की अपनी एक हफ्ते की यात्रा के तहत ब्रातिस्लावा में हैं.

‘द ऑर्डर ऑफ़ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ स्लोवाकिया द्वारा विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक और सैन्य राजकीय सम्मान है. स्लोवाकिया द्वारा दिया गया यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों पर मुहर लगाता है. PM मोदी को अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों से मिले वैश्विक सम्मानों की कुल संख्या 33 हो गई है.

PM मोदी को स्लोवाकिया ने दिया देश का सबसे बड़ा सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट  डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से नवाजा - News18 हिंदी

पीएम मोदी ने इस सम्मान को लेते हुए कहा, ‘यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है. मैं यह पुरस्कार भारत और स्लोवाकिया की अटूट दोस्ती को समर्पित करता हूं.’

भारत और स्लोवाकिया ने सोमवार को प्रवासन, डिजिटल टेक्नोलॉजी और डिफेंस जैसे कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ”सोमवार को राष्ट्रपति पेलेग्रिनी के साथ हुई बातचीत में विनिर्माण, परिवहन, नवाचार और निवेश संबंधों, ऊर्जा, जैव ईंधन आदि जैसे विविध विषयों पर चर्चा हुई.

स्लोवाकिया के बाद वह फ्रांस में होने वाली G-7 समिट में शामिल होंगे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी.

पीएम मोदी और पीएम फित्सो, भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में काम करने पर भी सहमत हुए. दोनों नेताओं ने सीमा-पार आतंकवाद और पहलगाम में हुए आतंकी हमले सहित हर तरह के आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button