Hindi newsNational

NEET-UG री-एग्जाम: 23 लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा, 564 शहरों में 5400 से ज्यादा सेंटर्स; सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम – CG Global News

पेपर लीक के विवादों के बाद आज देश के 564 शहरों में NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है. इस ऐतिहासिक री-एग्जाम में देश और विदेश के केंद्रों को मिलाकर कुल 22.79 लाख से अधिक छात्र बैठ रहे हैं. यह परीक्षा सिर्फ स्टूडेंट्स की ही नहीं है बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से NTA की भी मानी जा रही है. परीक्षा से पहले शनिवार को देशभर में मॉकड्रिल भी की गई. इसे लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

पेन-पेपर मोड में होने वाली परीक्षा के लिए देश और विदेश के कुल 564 शहरों में 5400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें भारत के 551 और विदेश के 12 शहर शामिल हैं.

NTA के अनुसार, पूरे देश के एग्जाम सेंटरों पर 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं. इस परीक्षा में पहली बार भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर औसतन 40-50 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे. गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए लगभग 1,500 बैंक शाखाओं में अधिकारियों की तैनाती की गई है.

NEET UG Re-Exam: 1563 में से सिर्फ 813 अभ्यर्थी ही हुए शामिल, 52% छात्रों ने  ही दी परीक्षा - neet ug re exam 52 percent students tuned up today for NEET  UG

भारतीय वायुसेना ने 200 से अधिक उड़ानों के जरिए प्रश्नपत्रों को विभिन्न जोन तक पहुंचाया है. गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था. मामले की जांच CBI कर रही है.

NTA ने NEET-UG री-एग्‍जाम के नियमों में बदलाव करते हुए परीक्षा का समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 3 घंटे 15 मिनट तक चलेगी. PwD और PwBD कैटेगरी के स्टूडेंट्स को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम देने की अनुमति है.

एग्जामिनेशन सेंटर में CCTV कैमरों से निगरानी होगी, जिसकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी. एग्जामिनेशन सेंटर तक पेपर्स ले जाने की GPS ट्रैकिंग की जाएगी. परीक्षा अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में होगी. 95,000 से अधिक परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं.

NTA की खास अपील:- NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA ने छात्रों से शांत रहने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की अपील की है. एजेंसी ने पेरेंट्स, शिक्षक और आम लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि की जानकारी न फैलाएं.

NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके. इस बार की एग्जाम में सबसे खास बात यह है कि NTA ने प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए नया सिस्टम बनाया. इसके तहत सवाल बनाने वाले एक्सपर्ट्स को भी यह जानकारी नहीं दी गई कि उनके तैयार किए गए प्रश्न किस परीक्षा में इस्तेमाल होने हैं.

आपको बताते चले कि यह एग्जाम 3 मई 2026 को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी. करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली और 12 मई को परीक्षा रद्द की गई. 15 मई को शिक्षा मंत्रालय और NTA ने NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button