दुनिया ने फिर देखा संकटमोचक भारत का दम! वेनेजुएला में तबाही के बाद ‘ऑपरेशन दोस्त’ की तैयारी, राहत के लिए जाएगी NDRF की टीम

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है. 7.1 तीव्रता और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप ने वेनेजुएला में हर जगह सिर्फ तबाही और बरबादी के अलावा अभी और कुछ भी नहीं छोड़ा है. ऐसे में भारत ने मदद के लिए NDRF की एक विशेष टीम वहां भेजने का फैसला किया है. वेनेजुएला में आए भयंकर भूकंप के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन दोस्त के तहत बड़ी मदद भेजने का फैसला किया है। इसके लिए NDRF की टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.
वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में 10 हजार से एक लाख लोगों के मारे जाने की आशंका है.
वेनेजुएला में आए भयानक भूकंप से हुई तबाही ने पीएम मोदी को बहुत ही ज्यादा दुखी कर दिया है. P
M मोदी ने वेनेजुएला भूकंप पर दुख जताते हुए हर मुमकिन मदद देने का भरोसा दिया है. NDRF की एक विशेष टीम वहां जाने के लिए तैयार है. NDRF की टीम एडवांस सर्च एंड रेस्क्यू टूल्स, मेडिकल सपोर्ट और विशेषज्ञों के साथ राहत कार्यों में मदद करेगी.
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक विशेष टीम को वेनेजुएला भेजने की तैयारी शुरू हो गई है. शक्तिशाली भूकंप के बाद वेनेजुएला में राहत और बचाव जारी है. भारत सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
भारी नुकसान और संकट की इस मुश्किल घड़ी में भारत ने वेनेजुएला की पूरी मदद के लिए आगे आने का बड़ा फैसला लिया है. भारत की इस पहल को वैश्विक मानवीय सहयोग और आपदा प्रबंधन में उसकी बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले भी भारत ने तुर्किये और नेपाल जैसे देशों में ऑपरेशन दोस्त के तहत ऐसी बड़ी और बेहतरीन मदद पहुंचाई थी.



