ChhattisgarhHindi news

छत्तीसगढ़ में जुबानी जंग तेज! पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर भड़के बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा, बोले— ‘पीसीसी चीफ बनने की होड़ में खो बैठे हैं आपा’

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होने कहा है कि अमरजीत भाई मेरे प्रिय छोटे भाई हैं। कांग्रेस में जैसा अमरजीत भगत बोलते हैं वैसे पुरंदर बीजेपी में बोलते हैं। वो अपना समय 18 से लेकर 23 का कार्यकाल याद करें। बहुत नाक रगड़े थे तब वो मंत्री बन पाए थे।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, अपने 5 साल और हमारे ढाई साल की तुलना कर लें। किसने कितना काम किया याद आ जाएगा। अमरजीत भगत प्रदेश अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि कब बैज हटे और वो अध्यक्ष बने इसलिए वो बयानबाजी कर रहे।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में फंडिंग जुटाने का आरोप

विधायक पुरंदर ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में फंडिंग जुटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का असली चेहरा प्रशिक्षण में उजागर हो गया। चंदा कैसे वसूला जाए, कैसे आर्थिक स्थिति मजूबत हो इसकी ट्रेनिंग दी गई। कांग्रेस की ट्रेनिंग में कौन झोला लेकर आ रहा इसकी बात होती है। कांग्रेस की मीटिंग आर्थिक कलेक्शन को लेकर ही होता है।

भाजपा के अंदरखाने में कुछ भी अच्छा नहीं : अमरजीत भगत

बता दें कि प्रदेश भाजपा पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा के अंदरखाने में कुछ भी अच्छा नहीं है। चला चली की बेला है, लोगों में व्याकुलता है। BJP के पास रिपोर्ट आई है, जिसमें वह सरकार रिपीट नहीं कर रहे। ALL IS WELL तो BJP कह रही, लेकिन WELL नजर नहीं आ रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button