बंगाल में UCC पर महासंग्राम! विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता बिल पेश करेगी ममता सरकार; विपक्ष के साथ आर-पार की जंग का ऐलान

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार आज सोमवार को विधानसभा में ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश करने जा रही है. CM ने इसकी पुष्टि की है, वही पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने इस कानून के खिलाफ विधानसभा से सड़क तक आर-पार की जंग का ऐलान किया है. पेश होने जा रहे यूसीसी विधेयक का उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे नागरिक मामलों के लिए सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होने वाला एक समान कानूनी ढांचा तैयार करना है.
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार आज सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) और ‘योगी मॉडल’ पर आधारित कानून सहित कई अहम विधेयक पेश करेगी.
विधानसभा में आज सोमवार को एक समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश होने जा रहीं है. सत्ता पक्ष द्वारा यह विधेयक पेश करने के साथ यह मुकाबला सीधे सिर्फ पक्ष-विपक्ष का ही नहीं रहा. क्योंकि TMC तो अभी दो गुटों में है. और अपने अपने तरीके से विरोध करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में घोषणा-पत्र जारी करते हुए इसे कानून के सामने समानता सुनिश्चित करने का बड़ा माध्यम बताया था. अब सत्ता में आने के बाद इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है.
UCC के साथ विशेष सत्र में चार और विधेयक भी पेश किए जाएंगे, जिसमें अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों की जब्ती और नीलामी से संबंधित बिल भी शामिल होगा.

CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गुजरात, उत्तराखंड और असम की तरह बंगाल में एक तय कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए समान नागरिक संहिता को लागू किया जा रहा है.
TMC के दोनों गुटों पर सबसे ज्यादा अब सबकी नजरें है. दोनों गुटों ने यूसीसी विधेयक का विरोध करने का संकेत दिया है और अलग-अलग रणनीति बनाई है. दोनों गुट अलग-अलग वक्ताओं और राजनीतिक तर्कों के जरिए इस बिल विरोध करेंगे. हालांकि विधानसभा में स्पष्ट बहुमत होने के कारण बीजेपी सरकार के लिए विधेयक पारित कराना मुश्किल नहीं माना जा रहा है.
प्रस्तावित कानून के तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था लागू होगी.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि आदिवासी समुदाय को इस कानून के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा जायेगा.



