ChhattisgarhHindi news

कोरिया तिहरे हत्याकांड में आया सबसे बड़ा मोड़! गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिए CBI जांच के आदेश; अब खुलेगा कत्ल का वो खौफनाक राज

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित तिहरे हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हत्याकांड की CBI जांच का निर्णय एक सप्ताह पहले ही ले लिया गया था। मुख्यमंत्री ने अंतिम स्वीकृति दे दी है।

विजय शर्मा ने कहा कि CBI हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी, ताकि मामले की निष्पक्ष और व्यापक पड़ताल हो सके। उन्होंने बताया कि मामले के चश्मदीद गवाहों को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे बिना किसी दबाव के जांच में सहयोग कर सकें।

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक में देशभर के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शामिल हुए थे। बैठक में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए कार्यों की सराहना की गई।

प्रदेश में पीएम आवास निर्माण की अन्य राज्यों ने की प्रशंसा

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी अन्य राज्यों ने भी प्रशंसा की। गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से ग्रामीण विकास और आवास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button