पहले लगाए ‘इंडिया आउट’ के नारे, अब भारतीय वीजा के लिए बेताब! दूतावास के बाहर लगी बांग्लादेशियों की किलोमीटर लंबी कतारें, देखें तस्वीरें

बांग्लादेश में भारतीय टूरिस्ट वीजा फिर से शुरू होते ही आवेजन केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हुई नजर आ रहीं है. बांग्लादेश के नागरिकों के लिए भारत सरकार ने करीब दो साल से निलंबित चल रही पर्यटक वीजा सेवा को दोबारा शुरू कर दिया है. शेख हसीना सरकार के पतन के बाद भारतीय वीजा सेंटरों पर हमलों के बाद वीजा सर्विस को सीमित कर दिया गया था. टूरिस्ट वीजा सेवा बहाल करने के बाद यह कदम उठाया गया है.
भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से पिछले लगभग दो सालों से निलंबित चल रही अपनी पर्यटक वीजा सेवा को बांग्लादेशी नागरिकों के लिए दोबारा बहाल कर दिया है.
भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे है. इसका वर्तमान में उदाहरण प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला जब भारत ने लगभग दो साल के निलंबन के बाद बांग्लादेशी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करना फिर से शुरू कर किया. लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जमुना फ्यूचर पार्क स्थित वीजा आवेदन केंद्र के बाहर भारतीय वीजा आवेदकों की कतार देखी गई, जो अपने वीजा आवेदन जमा कर रहे थे और उनमें इस बात की खुशी साफ दिखी कि भारत के साथ पर्यटन वीजा फिर से शुरू हो गया है.

25 जून को, भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने घोषणा की थी कि 28 जून, 2026 से पांच वीजा केंद्रों से टूरिस्ट वीजा सर्विस फिर से शुरू होंगी.
आपको बताते चले कि करीब दो साल से निलंबित चल रही पर्यटक वीजा सेवा, हिंसक छात्र आंदोलन के चलते पांच अगस्त, 2024 को शेख हसीना सरकार अपदस्थ होने के बाद बंद हो गयी थी. यहां कार्यरत भारतीय कर्मचारियों को भी धमकाया गया था. जिसके बाद भारत ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा को बंद कर दिया था, लेकिन मेडिकल वीजा तब भी जारी रहा.
कुछ दिन पहले तक सड़कों पर बांग्लादेशी नागरिक ‘एंटी इंडिया’ के नारे लगा रहे थे, और अब वही बांग्लादेशी नागरिक लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे.



