ChhattisgarhHindi newsPolitics

योग आयोग को मिला नया सारथी! संजय अग्रवाल ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार; सीएम विष्णुदेव साय ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल का शपथ ग्रहण हुआ है। योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई। संजय अग्रवाल पतंजलि पीठ से भी जुड़े हुए हैं। उन्हें योग का पहले से अनुभव है। उनके इस अनुभव का फायदा हमारे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। हमारे छत्तीसगढ़ में योग और सर्वव्यापी होगा तथा लोगों तक पहुंचेगा। लोग अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button