मौत के मुहाने पर जिंदगी! कर्नाटक के उफनते झरने में फंसे दर्जनों कॉलेज छात्र; रेस्क्यू टीम ने ऐसे खींचा मौत के मुंह से बाहर, देखें वीडियो

कर्नाटक के कूर्ग (कोडागु) जिले के मल्लल्ली फॉल्स (Mallalli Falls) में पिकनिक मनाने गए कुछ कॉलेज छात्र को सुरक्षा बैरिकेड पार करना बहुत ही भारी पड़ गया. फॉल्स का बैरिकेड पार कर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे कॉलेज छात्र अचानक पानी बढ़ने से फंस गए. दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने एक जॉइन्ट साहसी ऑपरेशन चलाकर सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला.
कर्नाटक के कोर्ग जिले में मल्लाली झरने पर कुछ कॉलेज छात्र प्रतिबंधित क्षेत्र में अचानक पानी बढ़ने से फंस गए. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से बेहद कठिन परिस्थितियों में ऑपरेशन चलाकर सभी छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया.
मल्लाली फॉल्स में पिकनिक मनाने गए कुछ कॉलेज छात्रों का एक ग्रुप पहुंचा था. ये छात्र सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर झरने के प्रतिबंधित एरिया में चले गए थे. अचानक पहाड़ों पर हुई भारी बारिश की वजह से झरने में पानी का बहाव बेहद तेज हो गया. जिसके कारण वे सभी छात्र पानी की बीच धारा में अचानक से बुरी तरह फंस गए.
पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि छात्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र से वापस लौटने का जरा स मौका ही नहीं मिला. इसलिए जान बचाने के लिए वे सभी झरने के बीच में मौजूद एक बड़ी चट्टान पर चढ़ गए और वहीं फंसकर रह गए.
घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ साफ दिख रहा है कि छात्र असहाय होकर मदद का इंतजार कर रहे थे. अगर जरा सी भी चूक होती तो छात्रों को मौत के मुंह से कोई भी नहीं बचा पाता.
प्रशासन को छात्रों के फंसे होने की खबर मिली, फायर ब्रिगेड के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. साथ में स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के साथ इस जॉइन्ट रेस्क्यू में पूरी तरह साथ देते हुए चट्टान पर फंसे सभी छात्रों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया.



