ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी: ‘मेरी जान के पीछे पड़ा है तेहरान, हमारी 1000 मिसाइलें ईरान पर लॉक, 1 साल तक करेंगे भीषण हमला’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा, जो उसने कभी सपने में सोच भी नहीं होगा. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें तुरंत हमला करेंगी और ईरान के हर हिस्से को तबाह कर दिया जाएगा. न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं.
इजराइल की खुफिया जानकारी में ट्रंप पर कथित हमले की नई साजिश सामने आने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है. व्हाइट हाउस ने इस मामले में ट्रंप के नाटो सम्मेलन के दौरान दिए गए बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ईरान की “किल लिस्ट” में सबसे ऊपर हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में सफल होता है तो उन्होंने पहले ही एक आदेश दे रखा है. ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी.
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल के हफ्तों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है. जून महीने में ही दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की पहल हुई थी. हाल ही में ट्रंप ने नाटो सम्मेलन के दौरान भी कहा था कि वह ईरान की “हिट लिस्ट” में सबसे ऊपर हैं.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर धमकी दी कि 1000 मिसाइलें पहले से ईरान की तरफ ‘लॉक एंड लोड’ हैं. 1000 मिसाइलें इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की तरफ निशाना साधे तैयार हैं. अगर ईरान मेरी हत्या करने में सफल हो जाता है तो इसके बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी, और जरूरत पड़ने पर एक साल तक लगातार ईरान के अलग-अलग हिस्सों पर हमले किए जा सकते हैं.
दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर उसका नियंत्रण है.
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब इजरायल की तरफ से भी अमेरिका को ईरान की कथित साजिशों से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा किए जाने की खबरें सामने आई हैं.



