ChhattisgarhHindi newsPolitics

राजभवन से समय न मिलने पर भड़की कांग्रेस! पीड़ितों को न्याय दिलाने अब सड़क पर उतरेगी पार्टी; नकटी से राजभवन तक महा-पदयात्रा का बड़ा ऐलान

नवा रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावित ग्रामीणों के साथ नकटी गांव से राजभवन तक पदयात्रा निकालेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

कांग्रेस का कहना है कि राज्यपाल से मुलाकात के लिए पहले भी समय मांगा गया था, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिल सकी है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने राजभवन को पत्र लिखकर समय देने का अनुरोध किया था। इसके बाद समय लेने के लिए एक रिमाइंडर पत्र भी भेजा गया है, ताकि प्रतिनिधिमंडल 15 जुलाई को राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी बात रख सके।

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

पदयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने की, जिसमें पदयात्रा की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों और पार्टी नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इनमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अनिता शर्मा, महामंत्री दीपक मिश्रा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, संयुक्त महामंत्री अशोक राज आहुजा, पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, शिव सिंह ठाकुर, बीरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक तथा धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button