ChhattisgarhHindi news
Trending

गुजरात में दहला देने वाली आतंकी साजिश नाकाम! पीएम मोदी के गृह राज्य को सीरियल ब्लास्ट से उड़ाने की फिराक में थे जैश के 5 आतंकी; ATS ने दबोचा

Gujarat ATS Arrest 5 Terrorist: गुजरात एटीएस से आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन करते हुए 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) नेटवर्क से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात में ही बम बनाकर सुनसान इलाकों में ट्रायल ब्लास्ट कर चुके थे। इसके बाद गुजरात समेत देश के विभिन्न हिस्सों में धमाकों की साजिश रच रहे थे। आतंकी वारदात को अंजाम देने से पहले ही Gujarat ATS ने सभी को धर दबोचा।

ये सभी पिछले छह महीने से एक-दूसरे के संपर्क में थे और गुजरात समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी पहले पकड़े गए आठ संदिग्धों से जुड़े हुए है। सभी का संबंध पाकिस्तान में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब काडीवाल उर्फ मोहम्मद खड़ियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन क राडिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुमासरा उर्फ मोहम्मद खली के रूप में हुई है।  इन्हें पाटन जिले की सिद्धपुर तहसील के खड़ियाल गांव से गिरफ्तार किया गया है। इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के आठ संदिग्ध सदस्यों से पूछताछ के दौरान इन पांचों के नाम सामने आए थे। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर मेहसाणा जिले के कड़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट आर. एम. भाटिया की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया।

24 जुलाई तक रिमांड पर

ATS ने सभी आरोपियों को मेहसाणा जिले की कडी कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट आर. एम. भाटिया के सामने पेश किया। अदालत ने पूछताछ के लिए सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक ATS की रिमांड पर भेज दिया है। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि मामले में कई महत्वपूर्ण सबूत अभी बरामद होने बाकी हैं।

बता दें कि गुजरात में आतंकी संगठन के स्लीपर सेल तैयार करने के लिए जैश ऐ मोहम्मद लंबे समय से प्रयास कर रहा था। ‌ गुजरात दंगों के बाद इंडियन मुजाहिदीन ने अहमदाबाद में सिलसिले वार बम धमाके कर 50 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी और 200 से अधिक को घायल कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button