ChhattisgarhHindi news

राजधानी में कानून-व्यवस्था की धज्जियां! दिनदहाड़े बिजनेसमैन की कार पर हमला, शीशा तोड़कर मारपीट और लूटपाट; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल VIDEO

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है, जहां हमलावरों ने एक कारोबारी पर हमला कर दिया और सोने की चेन लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लालपुर ब्रिज के नीचे कुछ लोगों ने पहले कार पर पत्थर मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कार से उतरते ही कारोबारी पर डंडा, सरिया और हथौड़े से हमला किया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए साथियों से भी उन्होंने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान कारोबारी की सोने की चेन भी लूट ली। इस मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

देखें वीडियो-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button