भारत का ‘स्पेस मास्टरप्लान’! PM मोदी से मिले Skyroot के फाउंडर्स, रॉकेट और प्राइवेट स्पेस मिशन की फ्यूचर प्लानिंग पर गदगद हुए पीएम

Skyroot Aerospace Founder Meets PM Modi: स्काईरूट एयरोस्पेस के फाउंडर पवन चंदना और नागा भारत ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। विक्रम-1 की सफलता के बाद पीएम मोदी संग फाउंडर्स की पहली मुलाकात रही। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने इनके साथ बातचीत की है और उनकी कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। साथ ही उनकी प्लानिंग सुनकर खुशी जताई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के ऑफिशियल X अकाउंट पर मौजूद पोस्ट को रिपोस्ट किया और बताया है कि पवन चंदना और नागा भरत डाका से मुलाकात कर बातचीत की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा- विक्रम-1 की सफलता हमारी चर्चा में कई दूसरे दिलचस्प विषयों के अलावा, ज़ाहिर है, खास तौर पर शामिल थी। उनके अब तक के सफ़र और आगे क्या होने वाला है, इस पर उनकी राय सुनकर खुशी हुई। उनकी एनर्जी, एम्बिशन और पॉज़िटिविटी हमारे प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम की ज़िंदादिल भावना को दिखाती है। पूरी स्काईरूट टीम को शुभकामनाएं।
स्काईरूट एयरोस्पेस क्या है?
स्काईरूट एयरोस्पेस, असल में एक हैदराबाद स्थित एक भारतीय प्राइवेट एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरर और कमर्शियल लॉन्चर की सेवा देते हैं। इसकी शुरुआत साल 2018 में पूर्व वैज्ञानिकों और पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने की थी।



