Hindi newsNational

कर्नाटक कैबिनेट में 20 नए मंत्रियों की एंट्री! कांग्रेस हाईकमान की मुहर, गायत्री शांतेगौड़ा बनीं अकेली महिला मंत्री

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। सोमवार को कांग्रेस आलाकमान ने डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कैबिनेट के विस्तार को हरी झंडी देते हुए 20 मंत्रियों के नामों पर मुहर लगा दी। नई मंत्रिपरिषद में 12 नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि 8 मौजूदा मंत्रियों को दोबारा शामिल किया गया है। खास बात यह है कि गायत्री शांतेगौड़ा इस सूची में एकमात्र महिला मंत्री हैं।

इन 20 नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद जिन नेताओं को मंत्री बनाया गया है, उनमें पीएम नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगदागी, रुद्रप्पा लमानी, केएस बसवंतप्पा, बी नागेंद्र, टी. रघुमूर्ति, जमीर अहमद खान, रिजवान अरशद, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुत्तरंगशेट्टी, मनकला वैद्य, अजय सिंह, एन. चालुवरया स्वामी, केएम शिवालिंगे गौड़ा, एचसी बालकृष्ण, गायत्री शांतेगौड़ा, बसवराज रायरेड्डी, विजयानंद कशप्पनवर और लक्ष्मण सावदी शामिल हैं।

शाम 4:05 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के लोक भवन में सोमवार शाम 4:05 बजे आयोजित किया जाएगा। नई टीम में कई नए नेताओं को पहली बार मंत्री बनने का अवसर मिला है, जबकि कुछ पूर्व मंत्री भी मंत्रिपरिषद में वापसी कर रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से यह विस्तार आगामी चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है।

विधानमंडल के प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियां

कैबिनेट विस्तार के साथ ही कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक विधानमंडल के महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियों को मंजूरी दी है। जीएस पाटिल को विधानसभा अध्यक्ष, एएस पोन्नान्ना को उपाध्यक्ष, सलीम अहमद को विधान परिषद का सभापति और उमाश्री को विधान परिषद की उप-सभापति बनाए जाने की मंजूरी दी गई है।

प्रियांक खरगे ने पहले ही दिए थे संकेत

कैबिनेट विस्तार से पहले कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने स्पष्ट किया था कि मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान ही करेगा। अब मंजूरी मिलने के साथ ही राज्य की राजनीति में नई जिम्मेदारियों और समीकरणों की तस्वीर भी साफ हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button