Hindi newsInternationalNational

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नया मोड़! PM तारिक रहमान का पहला आधिकारिक दौरा तय; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी निगाहें

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट में सुधार की उम्मीद जगी है. सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान जल्द नई दिल्ली आ सकते हैं. BRICS समिट में भाग लेने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान दिल्ली आने वाले हैं. तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को सामान्य करने के प्रयास चल रहे हैं.

भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल संधि, व्यापार प्रतिबंध और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. तारिक रहमान का दिल्ली दौरा रिश्तों को रीसेट करने की कोशिश माना जा रहा है.

भारत और बांग्लादेश के बीच बातचीत का सिलसिला पिछले सोमवार यानि 10 अगस्त को शुरू हुआ जब उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने ढाका में सचिवालय में तारिक रहमान से मुलाकात की थी. प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरा बहुत हद तक तय हो गया है. इसके लिए तारीख लगभग तय हो गई है और एक-दो दिन में इसका एलान हो सकता है.

बांग्लादेश के ‘डेली स्टार’ अखबार के अनुसार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 से 25 अगस्त के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं. जिसमें दोनों पक्ष द्विपक्षीय बातचीत आयोजित करने के इच्छुक हैं. दोनों मुल्कों के राजनयिक शेड्यूल तय करने पर विचार कर रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार अधिकारी दो संभावित तिथियों , 20-21 अगस्त और दूसरी है 21-22 अगस्त पर विचार अभी कर रहे है. भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. उम्मीद है कि एक-दो दिन में इस बारे में ऐलान हो सकता है.

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में निर्वासित जीवन गुजार रही हैं. जिन्हें लेकर दोनों देशों के बीच कड़वाहट का यह भी एक कारणों में से एक है. ऐसा लग रहा है कि धीरे-धीरे दोनों देशों के रिश्तों के बीच जमीं बर्फ अब पिघलने लगी है और रिश्ते फिर से पटरी पर लौटते दिख रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button