ChhattisgarhHindi news

‘बस्तर के 93 गांवों में पहली बार फहरा तिरंगा’: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुरक्षा बलों के पराक्रम को सराहा

बस्तर से नक्सलवाद की समाप्ति होने के बाद पहली बार बस्तर के 93 गांवों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है. यह बात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए बस्तर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कही.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि पहली बार बस्तर में शत-प्रतिशत जगहों में स्वतंत्रता दिवस बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर के कोने-कोने तक अब देश का संविधान लागू हुआ है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार के गठन के बाद से पांच राष्ट्रीय पर्वों में नक्स मुक्त होने वाले इलाकों में तिरंगा फहराया जा रहा था. अब 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह पहली बार है कि बस्तर के सभी गांवों में राष्ट्रीय पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button