Hindi newsNational

झारखंड में बड़ा हादसा: बंद खदान में अवैध खनन के दौरान जहरीली गैस का रिसाव, दम घुटने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में अवैध कोयला खनन एक बार फिर मौत का कारण बन गया. झारखंड के रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान जहरीली गैस रिसाव से भीषण हादसा हो गया. बंद खदान में जहरीली गैस की चपेट में आने से कोयला खोदने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. स्थानीय लोगों को कहना है कि इलाके में कई बंद खदानें हैं, जिनमें अवैध खनन होता है. इससे खदान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई है.

jharkhand ramghar incident- रामगढ़ में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से चार  लोगों की मौत, अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये गए सवाल – Sharp  Bharat News

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई. अवैध कोयला खदान के भीतर जहरीली गैस के रिसाव और ऑक्सीजन की भारी कमी ने चार युवकों की जान ले ली. यह हादसा रामगढ़ जिला और गिद्दी क्षेत्र के रामगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चपरी-बुमरी इलाके में स्थित हुआ.

Coal Mining: रामगढ़ में CCL के बंद पड़े खदान में घुसे मजदूर, दम घुटने से 4  मजदूरों की मौत - coal mining workers entered closed ccl mine in ramgarh 4  died of

घटना की सूचना के बाद प्रशासन की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए चारों शव को बरामद किया गया है. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग कोयला निकालने के लिए बंद खदान में घुसे थे. अचानक खदान के अंदर गैस लीक होने लगी, जिससे अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

झारखंड: रामगढ़ की बंद खदान में बड़ा हादसा, जहरीली गैस के रिसाव से 4 की मौत,प्रशासनिक  अमले में हड़कंप, इलाके में मातम - रॉयल बुलेटिन

रामगढ़ SDPO एसडीपीओ आलोक रंजन मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे. इसके साथ ही CCL अरगड्डा माइंस रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को खदान से बाहर निकाला.

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ युवक बंद खदान में कोयला निकालने के लिए नीचे उतरे थे. इसी दौरान खदान के भीतर अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा.

रामगढ़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक हरेंद्र कुमार महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस और स्थानीय लोग चार लोगों को इलाज के लिए साथ लेकर आए थे. दो की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button