Hindi newsNationalPolitics

विधानसभा में पेपर लीक पर भारी हंगामा! विपक्ष का सरकार पर सीधा वार— ‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’, सदन में मचे हाहाकार की इनसाइड स्टोरी

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को NEET और TET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा. कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में डालने और बार-बार परीक्षा पारदर्शिता में विफल रहने का आरोप लगाया. सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से न केवल महाराष्ट्र की बदनामी हो रही है बल्कि मजाक भी बनाया जा रहा है.

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक का मुद्दा ही छाया रहा.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की. चर्चा के दौरान विजय वडेट्टीवार ने कहा कि पेपर लीक होने के कारण लाखों छात्रों का वर्षों की मेहनत और तैयारी पर पानी फिर जाता है. कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार बार-बार परीक्षाओं को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने में विफल हो रही है.

वडेट्टीवार ने हालिया TET पेपर लीक मामले की गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि केवल आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है. पेपर तैयार करने वाली एजेंसियों, संबंधित कंपनियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया जाना चाहिए.

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से न केवल महाराष्ट्र की बदनामी हो रही है, बल्कि लाखों छात्रों और शिक्षकों का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ है, पर सरकार इसको लेकर कोई ठोस कदम उठा रही है, ये कहीं नहीं दिख रहा है.

विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब देने में विफल रही. विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर भी नहीं दिया गया.

कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने चर्चा के दौरान मांग की कि केवल छोटी मछलियों की गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा. उन्होंने पेपर सेट करने वाली एजेंसियों और संबंधित कंपनियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे रैकेट को बेनकाब करने की मांग की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button