NTA और परीक्षा लीक पर कल संसद में सबसे बड़ा मंथन! संसदीय समिति करेगी पुनर्परीक्षाओं की समीक्षा, परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने पर आर-पार की चर्चा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के एग्जाम सिस्टम में सुधार को लेकर 1 जुलाई 2026 को संसद में शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की एक अहम बैठक होनी है. संसदीय समिति NEET-UG 2026 के री-एग्जाम की प्रक्रिया और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में प्रस्तावित सुधारों का जायजा लेगी. शिक्षा संबंधी संसदीय समिति 1 जुलाई को नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा से मिली सीख और एनटीए में सुधारों पर चर्चा करेगी.
संसदीय स्थायी समिति 1 जुलाई को आयोजित अपनी बैठक में पुनर्परीक्षा से मिले प्रमुख सबकों की समीक्षा करेगी और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में प्रस्तावित सुधारों पर विचार-विमर्श करेगी.
1 जुलाई 2026 को संसद में शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की एक अहम बैठक बुलाई गयी है. यह बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी. जबकि, समिति की दूसरी सत्र की बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.
इस बैठक में सरकार की ओर से NTA सुधारों के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष और ISRO के पूर्व अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन, NTA को सशक्त कैसे बनेगा इसके लिए सुधार विषय पर रोडमैप देंगे. डॉ. के राधाकृष्णन के अलावा उच्च शिक्षा सचिव डॉ. विनीत जोशी भी इस बैठक में शामिल होंगे.
वहीं, समिति का दूसरा सत्र दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें शिक्षा पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभाव और छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी. दिल्ली स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रतिनिधि तथा Sarvam AI के प्रतिनिधि समिति के समक्ष अपने विचार रखेंगे.
राज्यसभा सचिवालय की ओर से एक जुलाई की बैठक को जारी किए एजेंडे के तहत नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा से प्राप्त सीख पर जहां NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह की ओर से जानकारी दी जाएगी.
स्थायी समिति द्वारा NTA में किए जा रहे सुधारों, नीट यूजी री-एग्जाम और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी.



