ChhattisgarhHindi news

चलती ट्रेन में लाखों की डकैती/चोरी का सनसनीखेज पर्दाफाश! कैमरे में कैद हुई शातिर चोरों की करतूत, 2 आरोपी गिरफ्तार

 ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी करने वाले डोंगरगढ़ के दो आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नवीन पटेल और नितिन पटेल की पहचान रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी रायपुर के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई 2026 को 20844 भगत की कोठी एक्सप्रेस के ए-2 कोच में सफर कर रहे यात्री के करीब 4.50 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी रायपुर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नागपुर मंडल की टास्क टीम और रायपुर मंडल की संयुक्त टीम ने कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

तकनीकी जांच के बाद डोंगरगढ़ निवासी नवीन पटेल और नितिन पटेल तक पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, रायपुर के सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी सर्विलांस, खुफिया सूचना और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button