PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो पर साइबर पुलिस का प्रहार! Meta इंडिया चीफ और दर्जनों Insta-FB अकाउंट्स पर FIR, हड़कंप

FIR Against Meta India Head And Instagram-Facebook: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी के मॉर्फ्ड फोटो (PM Modi AI generated photo) वायरल करने के मामले में हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और मेटा इंडिया हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR दर्ज किया है। प्रधानमंत्री मोदी के AI से एडिट किए गए वीडियो और फोटो इन सभी सोशल मीडिया पर पब्लिश किए गए थे। पुलिस ने Meta को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है। इस बीच केंद्र सरकार ने भी Meta के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर इस मामले पर जवाब मांगा है।
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने कहा कि शिकायत के आदार पर फेसबुक और इंस्टाग्राम के कई अकाउंट संचालकों के साथ-साथ Meta के इंडिया हेड के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सह-आरोपी बनाया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram पर पोस्ट किए गए मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान वीडियो शेयर किया था, जिसको बाद में कुछ लोगों ने AI की मदद से एडिट किया है और गलत जानकारी सर्कुलेट की थी। एजेंसियों का मानना है कि ये वीडियो लोगों को गुमराह कर सकते हैं। जांच में उन लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर इन वीडियो को जनरेट किया है और शेयर किया है।
Meta की तरफ से जांच अधिकारियों के सामने पेश होकर कंपनी की कंटेंट मॉडरेशन और नियमों की जानकारी दी गई है।वहीं यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta के प्रतिनिधियों को तलब किया था। साथ ही कंपनी से जवाब मांगा था।



