Hindi newsNational

हवा में टकराने से बचे दो विमान! अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो में सीधी भिड़ंत टली, सहम गए सैकड़ों यात्री

Ahmedabad Airport Air India Flight: एक बार फिर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एअर इंडिया और इंडिगो (IndiGo) के विमान विपरित दिशा से आमने-सामने आ गए। हालांकि दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया गया और टक्कर होते-होते बच गया। मामले की जानकारी नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मुंबई से अहमदाबाद पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट पार्किंग की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों विमान एक ही टैक्सीवे (रनवे का एक हिस्सा) पर आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी रह गई थी। बाद में एअर इंडिया विमान को टो करके सही पार्किंग बे तक ले जाया गया। इसके बाद इंडिगो विमान रनवे पर पहुंचा।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, “हम उस घटना से अवगत हैं जिसमें 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद संचालित हमारी उड़ान एआई-2493 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय अनजाने में गलत मोड़ ले बैठी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। बाद में विमान को टो (खींचकर ले जाना) करके सही पार्किंग बे तक ले जाया गया।

वहीं इंडिगो ने कहा कि दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया था और यात्रियों या चालक दल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। रलाइन के मुताबिक, दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया। इसके बाद एयर इंडिया के विमान को हटाया गया और इंडिगो की उड़ान सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच गई।

इसी एयरपोर्ट पर एक साल पहले 260 यात्रियों की हुई थी मौत

बता दें कि एक साल पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ही विमान हादसे में 260 यात्रियों की मौत हुई थी। 12 जून 2025 को  एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ के 32 सेकंड बाद क्रैश हो गई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरी थी। विमान में सवार 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी। एक एक यात्री जिंदा बच सका था। जबकि जमीन पर 19 लोगों की मौत हुई थी। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच रन से कटऑफ पोजीशन में चले गए, जिससे दोनों इंजन बंद हो गए थे। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से कटऑफ करने का कारण पूछता है। जबकि दूसरा इससे इनकार करता है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस पायलट ने क्या कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button