भारत में अमेज़न का महा-निवेश! पीएम मोदी से मिले Amazon CEO, देश में ₹4.1 लाख करोड़ के ऐतिहासिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

Amazon CEO Andy Jassy Meets PM Modi: अमेजन सीईओ एंडी जेसी भारत दौरे पर हैं। अमेजन सीईओ ने गुरुवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारच में 4.1 लाख करोड़ (48 अरब डॉलर) निवेश करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर खुद इसकी जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अमेजन सीईओ एंडी जेसी के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मिस्टर एंडी जेसी के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। मैं भारत में Amazon के रिकॉर्ड $48 बिलियन के इन्वेस्टमेंट का स्वागत करता हूँ। इससे हमारे युवाओं के लिए नए मौके बनेंगे। साथ ही, यह दुनिया भर में भारत में इन्वेस्ट करने की बढ़ती दिलचस्पी को भी दिखाता है!
वहीं अमेजन सीईओ ने लिखा- भारत में Amazon के लिए आगे क्या है, इस बारे में प्रधानमंत्री @narendramodi
के साथ मीटिंग में बहुत मज़ा आया। हम एक दशक से ज़्यादा समय से भारत में कस्टमर्स, सेलर्स, डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और एंटरप्राइज़ेज़ को सर्विस दे रहे हैं और अभी तो शुरुआत ही हुई है।
अमेजन सीईओ ने आगे लिखा- हम आने वाले पाँच सालों में $48 बिलियन इन्वेस्ट कर रहे हैं, जिसमें AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में $21+ बिलियन शामिल हैं। 2030 तक, हमारा प्लान 3.8 मिलियन जॉब्स को सपोर्ट करना, ईकॉम एक्सपोर्ट में $80 बिलियन को इनेबल करना, और 15 मिलियन छोटे बिज़नेस और 4 मिलियन सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को AI का फ़ायदा पहुँचाना है। आगे क्या होने वाला है, इसे लेकर एक्साइटेड हूँ। हम जो बना सकते हैं, उसके लिए अभी शुरुआती दिन हैं।
AI पर बड़ा दांव
ऐमेजॉन का यह निवेश ऐसे समय आया है जब दुनिया की लगभग सभी बड़ी टेक कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं। AI मॉडल को चलाने के लिए बड़े डेटा सेंटर, हाई-परफॉर्मेंस सर्वर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है। ऐमेजॉन की क्लाउड सर्विस AWS पहले से ही दुनिया की सबसे बड़ी क्लाउड कंपनियों में शामिल है और अब भारत में भी इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस निवेश का फायदा भारतीय स्टार्टअप, सरकारी संस्थानों और बड़ी कंपनियों को भी मिल सकता है, क्योंकि उन्हें देश के भीतर ही ज्यादा क्लाउड क्षमता और AI सेवाएं उपलब्ध होंगी।



