Hindi newsNational
Trending

संसद में छात्रों के मुद्दे पर अमित शाह देंगे करारा जवाब! किरेन रिजिजू बोले- हम चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष न करे ड्रामा

मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से छात्र आंदोलन को लेकर सदन में चर्चा कराने की मांग पर सरकार तैयार हो गई है। किरन रिजिजू ने आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर डिटेल में चर्चा कराएगी, एक-एक बात का जवाब दिया जाएगा। गृह मंत्री सदन में जवाब देंगे। लेकिन रिजिजू ने कहा कि सरकार की ओर से जो जवाब दिया जाएगा विपक्ष को उसे सुनना होगा। ऐसा नहीं कि जब सरकार के गृह मंत्री की ओर से जवाब दिया जाने लगे तो विपक्ष के लोग हो-हल्ला करें या फिर हंगामा करने लगें। उन्हें गृह मंत्री और सरकार का जवाब सुनना चाहिए।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भी शाह के बयान की मांग

वहीं विपक्ष के सूत्रों ने कहा कि अगर गृह मंत्री छात्रों के मुद्दे पर सदन में बयान देने को तैयार हैं तो राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्यों नहीं? जब तक दोनों मुद्दों पर बयान नहीं होता तब तक गतिरोध खत्म नहीं होगा। संसद परिसर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि गतिरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में बयान नहीं देते हैं।

क्या है विपक्ष की मांग?

बता दें कि संसद के मानसून सत्र में तीन सप्ताह से लगातार हंगामा हो रहा है। आज 16वें दिन सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका। आज सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सांसद अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर शोर-शराबा करने लगे।

विपक्षी दलों का प्रदर्शन

विपक्षी दलों के सांसद सदन शुरू होने से पहले रोजाना परिसर में अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन भी करते रहे हैं। आज ही समाजवादी पार्टी के सांसद पानी और दूध लेकर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button