ChhattisgarhHindi news
Trending

आर्ट प्रेमी ध्यान दें! ‘द लोकल मेकर्स मार्केट – एडिशन 2’ में उमड़ा हुजूम; देशभर से आए कलाकारों ने बांधा समां

रायपुर में आयोजित ‘द लोकल मेकर्स मार्केट – एडिशन 2‘ अपने तीसरे और अंतिम दिन भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. विधानसभा रोड स्थित द वाहे में चल रहे इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के शिल्पकार, कलाकार और मेकर्स अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर रहे हैं.

इस आयोजन के मीडिया पार्टनर News 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम हैं. 31 जुलाई से शुरू हुआ यह तीन दिवसीय आयोजन आज अपने अंतिम पायदना पर है. इस मेकर्स मार्केट में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों से आए 70 से अधिक मेकर्स और 10 से ज्यादा कलाकार भाग ले रहे हैं.

अपने-अपने राज्यों की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ पहुंचे कलाकार रायपुर के लोगों को भारतीय शिल्प और संस्कृति की विविधता से रूबरू करा रहे हैं. यहां हस्तनिर्मित फैशन, होम डेकोर, ज्वेलरी, पॉटरी, फाइन आर्ट, मूर्तिकला, प्राकृतिक उत्पाद और कई तरह के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है. बड़ी संख्या में लोग कलाकारों से बातचीत कर उनकी कला, तकनीक और उत्पादों की विशेषताओं को भी जान रहे हैं.

आयोजन में लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, क्रिएटिव वर्कशॉप, क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टॉल और हर शाम लोक, शास्त्रीय एवं सूफी संगीत की प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.. परिवारों, युवाओं और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ इस आयोजन में देखने को मिल रही है.

‘द लोकल मेकर्स मार्केट’ की फाउंडर पारुल खुराना का कहना है कि मेकर्स मार्केट का उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री नहीं, बल्कि देशभर के कलाकारों और स्थानीय शिल्पकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, उनकी कला को नई पहचान दिलाना और रायपुर को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button