NationalPolitics

उर्दू सिखाने के विवाद पर तेलंगाना में महासंग्राम! स्कूल पर लगा गंभीर आरोप; विरोध करने वाले BJP नेताओं समेत 20 लोगों पर FIR, कांग्रेस ने की बड़ी मांग

तेलंगाना के निज़ामाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको जानकर लोग हैरान है. एक उर्दू टीचर छात्रों को पढ़ा रहे थे, उसी दौरान कुछ लोग क्लास में घुस आए और टीचर के साथ मारपीट की. अब इस मामले में कांग्रेस की नेता डॉ. शमा मोहम्मद ने अपनी ही सरकार से बड़ी मांग कर दी. रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से निजामाबाद जिले में उर्दू पढ़ाने को लेकर एक स्कूल के प्रिंसिपल के साथ कथित मारपीट करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

गैर-मुस्लिम छात्रों को उर्दू सिखाने के आरोप में तेलंगाना में भारी बवाल मचा है. इस बात की जानकारी होते की हिंदूवादी संगठन के नेता और स्थानीय लोगों ने स्कूल पर हमला कर दिया.

तेलंगाना के अरमूर में भारत चंद्र स्कूल में छात्रों को पढ़ाते समय एक उर्दू टीचर के साथ कथित मारपीट के बाद विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स पुलिस की मौजूदगी में दूसरे शख्स को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है.

जानकारी है कि ज़ियारत नगर के रहने वाले टीचर आमेर उर्दू की क्लास ले रहे थे, तभी BJP कार्यकर्ताओं का एक समूह स्कूल परिसर में घुस आया, टीचर के साथ बदसलूकी की और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में क्लास के दौरान उन्हें थप्पड़ मारा.

कई अल्पसंख्यक और शिक्षक संगठनों ने निजामाबाद बंद का आह्वान किया है. वे प्रिंसिपल पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. उन्होंने इस कथित मारपीट की निंदा करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान टीचर पर हमला करना अस्वीकार्य है.

वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद ने अपनी ही सरकार से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. डॉ. शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग स्कूल परिसर में घुस गए और उर्दू पढ़ा रहे शिक्षक के साथ पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की.

वहीं, भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों को उर्दू गीत और धार्मिक सामग्री पढ़ाई जा रही है, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई

स्कूल पर हमला और टीचर से मारपीट, बिना इजाजत घुसने, डराने-धमकाने जैसे आरोप दर्ज कर के पुलिस ने बीजेपी नेताओं सहित 20 लोगों पर केस दर्ज किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button