ChhattisgarhHindi news

नया रायपुर को मिलने जा रही है बड़ी सौगात! सीएम विष्णुदेव साय 25 जून को करेंगे मेगा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन, उद्योग जगत में मचेगी हलचल

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नई उद्योग नीति के तहत नया रायपुर में टेक्सटाइल पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिसका उद्घाटन 25 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इसकी जानकारी उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित सहयोग केंद्र में दी।

लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय टेक्सटाइल पार्क का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार नए उद्योग प्रारंभ हो रहे हैं। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा ज्यादा से ज्यादा उद्योग यहां स्थापित हों और छत्तीसगढ़ के नौजवान, पढ़े-लिखे मजदूर भाइयों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो। इसके लिए छत्तीसगढ़ की सरकार काम कर रही है।

सहयोग केंद्र में मंत्री लखनलाल देवांगन ने सुनीं जनसमस्याएं

बुधवार को भाजपा के सहयोग केंद्र में उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगनने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सहयोग केंद्र में करीब 60 से 70 आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मौके पर ही सुनवाई की गई।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज सहयोग केंद्र था, जिसमें लगभग 60 से 70 भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं लेकर आए थे। उनके निराकरण का प्रयास किया गया है। कई आवेदन ऐसे भी होते हैं, जो संबंधित विभाग से जुड़े नहीं रहते। ऐसे आवेदनों को हम संबंधित विभाग में भेजते हैं और आने वाले समय में उनका भी निराकरण होगा। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग सहयोग केंद्र आयोजित होते हैं। इसी क्रम में आज मैं सहयोग केंद्र में बैठा हूं और आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button