ChhattisgarhHindi news

नक्ती कांड में आर-पार! कांग्रेसियों ने घेरा ‘माना थाना’; गरीबों को उजाड़ने वाले बड़े अधिकारियों पर FIR दर्ज करने पर अड़े कांग्रेसी

ग्राम सम्मानपुर-नकटी में प्रभावित गरीब परिवारों के घरों पर हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण एवं शहर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कांग्रेसियों ने माना थाने का घेराव किया। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने थाना परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रभावित परिवारों के साथ हुए अन्याय की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को न्याय, मुआवजा एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए।

narayana

दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

काफी देर तक चले प्रदर्शन और चर्चा के बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की एवं आश्वासन दिया कि आवेदन पर आज से आवश्यक विधिक प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि दोषियों के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button