Hindi newsNationalPolitics

दिल्ली से लेकर पूरे देश में महा-संग्राम! राहुल गांधी के एक्शन के बाद उग्र हुआ छात्र-राजनीतिक आंदोलन; जंतर-मंतर पर दोबारा उमड़ा जनसैलाब

CJP-Congress Protest: शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन अब पूरे देश में फैल गया है। मंगलवार शाम राहुल गांधी-प्रियंका गांधी (Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi) समेत कई कांग्रेस नेताओं ने पीएम आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर देर रात छोड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर दमन का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के धरने के बाद आज कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। वहीं जंतर-मंतर पर लगातार हजारों प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं।

 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। जंतर-मंतर पर मंगलवार को लगातार तीसरी रात भी हजारों प्रदर्शनकारी डटे रहे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, वो डटे रहेंगे। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे।

लोगों और राजनीति पार्टियों का समर्थन मिलने से कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के हौंसले बुलंद है। सुबह-सुबह अभिजीत दीपके ने हुंकार भरते हुए सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया- देश जाग उठा है।

इससे पहले शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन में शामिल होने मंगलवार रात को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने छात्रों के हौसले की सराहना की, युवा शक्ति को नमन किया और CJP प्रमुख अभिजीत दिकपे की भी तारीफ की. ठाकरे के समर्थन से आंदोलन को विपक्ष का एक और बड़ा साथ मिला।

वहीं कॉकरोच पार्टी के समर्थन में मंगलवार को देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हुए। हैदराबाद, मुंबई, प्रयागराज से लेकर देश के विभिन्न राज्यों से तस्वीरें आई हैं। राजनीतिक पार्टियों की ओर से भी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button