Hindi newsNational

गठबंधन में महासंग्राम! DMK ने राहुल गांधी को बताया ‘Big Joke’, राजनीतिक आचरण पर सवाल उठाकर सियासी गलियारे में मचाई खलबली

DMK Said-Rahul Gandhi Is a Big Joke: तमिलनाडु की सत्ता सुख एक साथ भोगने वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी डीएमके और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद गठबंधन से अलग हुई कांग्रेस पर डीएमके लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। अब डीएमके ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। डीएमके ने राहुल गांधी को एक बड़ा जोक (Big Joke) कहा है। साथ ही न पर विपक्ष को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक आचरण पर भी सवाल उठाए हैं।

 

बता दें कि कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद DMK का साथ छोड़कर सत्तारूढ़ टीवीके से गठबंधन किया था। उसके बाद से दोनों दलों के बीच दूरियां बढ़ गई है।

DMK की आईटी विंग ने गठबंधन टूटने का जिक्र करते हुए पोस्ट किया कि जब कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए लड़ रही थी, तब हमने उन्हें अपने कंधों पर उठाया। इसके बाद उन्होंने नए चमकते खिलौने (नया साथी) को देखते ही पाला बदल दिया। इस पोस्ट का अंत राहुल गांधी को Big Joke कहकर किया गया। DMK के मुखपत्र मुरासोली में प्रकाशित संपादकीय में इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों के बीच विभाजन में खुद कांग्रेस नेता की भूमिका थी। पार्टी ने कहा कि राहुल दूसरों को तो विपक्षी एकता का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन अलग-अलग राज्यों में इस एकता को कमजोर करने वाले वह खुद हैं।

वामपंथी नेता राहुल से नाराज’

संपादकीय में केरल का उदाहरण देते हुए DMK ने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस वजह से वामपंथी नेता आज भी उनसे नाराज हैं। पूछ रहे हैं कि कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से है या अपने ही सहयोगियों से।

इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं हुई DMK

बता दें कि हाल ही में DMK ने इंडिया ब्लॉक की बैठक का बहिष्कार किया था। पार्टी ने यह कहते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया था कि वह कांग्रेस द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग नहीं लेगी। हालांकि उसने स्पष्ट किया कि वह गठबंधन के भीतर अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समर्थन जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button