Hindi newsNationalPolitics

दिल्ली को गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी सौगात! नई लाइब्रेरी का उद्घाटन कर युवाओं को दिया सफलता का मंत्र; बोले– ‘यहीं से बदलती है देश की तकदीर’

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में लोक नायक जेपी के नाम पर एक नए पुस्तकालय का उद्घाटन किया, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी उपस्थित थीं. गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक पुस्तकालय के उद्घाटन के मौके पर युवाओं से पढ़ने की आदत डालने का आग्रह किया. किसी देश का भविष्य कृषि, बाजार या उद्योग से नहीं बल्कि उसके पुस्तकालयों में जुटने वाले युवाओं से तय होता है.

यह पुस्तकालय युवाओं को परीक्षा की तैयारी और व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा. समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा, “आज दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण दिन है.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में डिजिटल लोकनायक जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया. अमित शाह ने युवा पीढ़ी से अपील की कि वो एक बार पुस्तकालय से जरूर जुड़ें. पढ़ने की आदत बनते ही अच्छे-बुरे का विवेक खुद जाग जाएगा.

राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लोक नायक जेपी के नाम एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पुस्तकालय आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारत की संस्कृति और ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है.

उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जिस गाँव में वह पैदा हूर और उनका बचपन बीता, वहां पर एक समृद्ध पुस्तकालय से जुड़ने के कारण उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया. उन्होंने आगे बताया कि किसी देश का भविष्य कृषि, बाजार या उद्योग से नहीं बल्कि उसके पुस्तकालयों में जुटने वाले युवाओं से तय होता है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एक शानदार पुस्तकालय का उद्वाटन हो रहा है। कहा कि गृहमंत्री के हाथों से उद्वाटन होना गर्व की बात है.

अमित शाह ने आगे कहा कि आज दिल्ली के लिए बड़ा महत्वपूर्ण दिन है, महान स्वतंत्रता सेनानी लोक नायक जेपी के नाम से पुस्तकालय की शुरुआत हो रही है. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘लाइब्रेरी का मेरे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है. दिल्ली सरकार से आग्रह है कि लाइब्रेरी को एक साथ लिंक करें जिससे कि पुस्तक प्रेमी इस सबसे जुड़ सकें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button