महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी! TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज; पूरे मानसून सत्र के लिए संसद से बाहर

Kalyan Banerjee Indecent Remarks On rebel TMC Female MP: तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी को TMC की बागी महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। टीएमसी की बागी महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण कल्याण बनर्जी को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
संसद की कार्यवाही के दौरान टीएमसी की बागी महिला सांसदों के लिए आपत्तिजनक बात कही थी। लोकसभा में उनकी शिकायत की गई। अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यवाही का प्रस्ताव रखा। इसके बाद कल्याण बनर्जी को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।
बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच सदन स्थगित होने के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और उनके कुछ पूर्व सहयोगियों, जो अब एनसीपीआई (NCPI) के सांसद के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस विवाद में एनसीपीआई की सांसद मिताली बाग, शताब्दी राय और काकोली घोष दस्तिदार शामिल थीं। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि, विपक्ष के कुछ सांसदों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद कल्याण बनर्जी सदन से बाहर चले गए।
घटना के बाद काकोली घोष दस्तिदार, शताब्दी राय और एनसीपीआई के कुछ अन्य सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कक्ष में पहुंचे और मामले की शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कल्याण बनर्जी ने सदन के भीतर काकोली घोष, शताब्दी राय समेत अन्य महिला सांसदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
मामले को गंभीर मानते हुए संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में कल्याण बनर्जी के निलंबन का प्रस्ताव रखा। सके बाद लोकसभा स्पीकर ने प्रस्ताव पर सदन में मतदान कराया। मतदान के बाद स्पीकर ने घोषणा की कि प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और कल्याण बनर्जी को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया जाता है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
जानें कल्य़ाण बनर्जी ने क्या कहा
लोकसभा से सस्पेंड होने पर TMC MP कल्याण बनर्जी ने कहा कि मुझे यहां से सस्पेंड करके उन्हें क्या मिलेगा। यह मुश्किल से बीस लोगों की पार्टी है। उन्होंने (20 TMC बागी MPs) डेढ़ महीने बाद कोलकाता में मीटिंग की। उनके पास बीस वोटर भी नहीं हैं। उनके पास कुछ भी नहीं है। पश्चिम बंगाल में एक भी आदमी ने उन्हें वोट नहीं दिया। वे सब देशद्रोही और बेईमान लोग हैं। सरकार एक साल बाद गिर जाएगी।



