ChhattisgarhHindi news
छत्तीसगढ़ में बड़े फैसलों का दिन! साय कैबिनेट की महाबैठक शुरू, ट्रांसफर पॉलिसी और मानसून सत्र को लेकर आ सकती है बड़ी खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

इस कैबिनेट बैठक में आगामी मानसून सत्र, खरीफ सीजन की तैयारियों और राज्य की नई ट्रांसफर पॉलिसी समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लगने की संभावना है।



