Hindi newsNational

फिर दहलाने की साजिश? मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी! पुलिस कंट्रोल रूम का फोन बजते ही मचा हड़कंप, 3 घंटे चला महा-सर्च ऑपरेशन

मुंबई के मशहूर ताज होटल में बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया. रात करीब 12.13 बजे एक व्यक्ति ने नवी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि होटल में बम रखा गया है. जानकारी मिलते ही कोलाबा पुलिस, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड बिना एक भी पल गंवाये तुरंत ताज होटल पहुंच गए. कॉलर ने दावा किया कि दाऊद इब्राहिम ने ताज होटल में बम रखवाया है.

सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत ही इस पर कार्रवाई करते हुए होटल की गहन जांच की, पर पुलिस को वहां पर कोई विस्फोटक सामग्री या अन्य कुछ संदिग्ध नहीं मिला.

मुंबई के ताज होटल में बम की धमकी मिलने के बाद आनन फानन में इन्वेस्टिगेशन टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंच कर पूरे होटल में छानबीन किया. छानबीन के दौरान कॉलर द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार कुछ भी नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने फोन कल को फर्जी घोषित कर दिया.

शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉल नवी मुंबई के तुर्भे इलाके से किया गया था. अब पुलिस कॉल करने वाले की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है.

ताज होटल में बम होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर हैं. एजेंसियों द्वारा कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. अब उस नंबर की मदद से फोन करने वाले व्यक्ति को ढूंढा जा रहा है। इस काम में स्थानीय पुलिस भी मदद कर रही है.

आपको बताते चले कि कुछ महीने पहले भी इस तरह की धमकी भरा कॉल होटल स्टाफ को मिला था. पुलिस इस घटना को देखते हुए सावधानी बरत रही है. होटल के आसपास के इलाके में आवाजाही पर नजर रखी जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button