ChhattisgarhEntertainmentPolitics

छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारी सप्ताह: होंगे कई बड़े भव्य आयोजन, मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई तक पूरे देश भर में सहकारी सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में सहकारी सप्ताह के रूप सहकार से समृद्धि की पहलों, उपलब्धियों एवं योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

किए जाएंगे कई आयोजन

छत्तीसगढ़ के 2058 पैक्स समितियों, दुग्ध समितियों, मत्स्य समितियों, बुनकर सहकारी समितियों, अपेक्स बैंक, विपणन संघ एवं जिला सहकारी केन्द्रीय केन्द्रीय बैंकों द्वारा सहकारी सप्ताह के दौरान सहकारी घ्वाजारोहण, पैक्स समितियों में सदस्यता अभियान, माइको एटीएम केसीसी कार्ड एवं रूपेकेसीसी का वितरण किया जाएगा। साथ ही सहकार दौड का आयोजन, वृक्षरोपण, मृदापरीक्षण, तथा कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सदस्यों की आय बढ़ाने में एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

9 पैक्स में गोदामों निर्माण के लिए किया जाएगा भूमिपूजन

सहकारी सप्ताह के दौरान दिनांक 6 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र में विकेन्द्रीकृत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत 09 पैक्स में गोदामों निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के नवगठित 515 पैक्स सहित सभी 2573 पैक्स, दुग्ध, मत्स्य, बुनकर व अन्य समितियों सहित इफको, कृभको, एनसीसीएफ, नेफेड, सहकारी शक्कर कारखाना, जनआषधि केन्द्र, एनसीडीसी की सहभागिता रहेगी।

मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बैठक

सहकारी सप्ताह के दौरान विविध गतिविधियों एवं तैयारी के संबंध में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ के 2573 पैक्स सोसाइटियों में सहकारी सप्ताह के वृहद आयोजन के लिए मंत्री केदार कश्यप द्वारा सोसाइटियों के प्राधिकृत अधिकारियों तथा संयुक्त संभाग आयुक्त रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समुचित दिशा-निर्देश दिया गया। राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं सहकारी संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 03 और 04 जुलाई को इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, कृषि मंडपम आडिटोरियम, लाभांडी, रायपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

इसके संबंध में केदार कश्यप की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्या० (अपेक्स बैंक) के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता, छ०ग०राज्य सहकारी विपणन संघ मार्कफेड के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर दिनेश कश्यप, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष अंबिकापुर रामकिशुन सिंह एवं अन्य सहकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुआ, जिसमें सहकारी सप्ताह के आयोजन के संबंध मे रूपरेखा निर्धारित किया गया। मंत्री केदार कश्यप द्वारा कार्यक्रम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button