ChhattisgarhHindi newsPolitics

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर सियासी वार: BJP के विवादित पोस्टर पर विकास उपाध्याय का पलटवार, कहा— सत्ता के घमंड और मुगालते में है भाजपा – CG Global News

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी पोस्टर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में होने की वजह से भाजपा घमंड और मुगालते में है। राम मंदिर और धर्म के नाम पर पैसे कैसे चोरी करें, यह भाजपा का प्रशिक्षण है। बीफ कंपनियों से कैसे चंदा लेना है, यह भी भाजपा का प्रशिक्षण है।

दरअसल, भाजपा ने एक्स पर पोस्टर शेयर कर लिखा था कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में आज ढाई साल का झांसा देकर धोखा देना सिखाया जाएगा। इसके अलावा विकास उपाध्याय ने कैबिनेट की बैठक और काला दिवस मनाने पर बीजेपी पर निशाना साधा है।

साय कैबिनेट की बैठक पर विकास उपाध्याय ने साधा निशाना

साय कैबिनेट की बैठक को लेकर कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की सरकार समय पर कोई भी काम नहीं कर रही है। मानसून में किसानों को क्या मदद देनी चाहिए, यह अभी तक तय नहीं किया गया है। यूरिया खाद को लेकर किसान परेशान रहे। हर व्यक्ति आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कैबिनेट में कोई बड़ा फैसला सरकार नहीं ले रही है, जिससे आम आदमी को राहत मिले।

काला दिवस मनाने पर भी साधा निशाना

25 जून को भाजपा द्वारा काला दिवस मनाए जाने को लेकर विकास उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में 12 साल से है। भाजपा किसी भी ज्वलंत मुद्दे को लेकर बात नहीं करती। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य हर व्यवस्था में भाजपा इस देश की जनता को कुछ नहीं दे रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button