ChhattisgarhHindi newsPolitics

छत्तीसगढ़ में ‘क्रेडिट वॉर’ पर भारी बवाल! छात्रावास भूमिपूजन को लेकर आमने-सामने आए सीएम साय और भूपेश बघेल; छिड़ा जुबानी तीर

मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के भूमिपूजन को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2021 में भवन की स्वीकृति दिए जाने की बात कहते हुए सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति करार दिया. इस पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि श्रेय लेने की राजनीति करना कांग्रेस का काम है. छात्रावास भवन का कार्य रमन सिंह के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था, जिसे अपने पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई.

दरअसल, जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में 200 सीटर छात्रावास का गत दिवस याने 6 जुलाई को भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया था. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में अपने पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रावास भवन के लिए 2021 में ही स्वीकृति दे दी गई थी, फिर अब क्यों इसका शिलान्यास किया जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री साय को इस तरह के प्रपंचों से बचते हुए अधिकारियों द्वारा गुमराह किए जाने से बचने को लेकर आगाह किया.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि रमन सरकार में छात्रावास भवन की स्वीकृति मिली थी. कांग्रेस को 5 साल मिले, फिर भी काम आगे नहीं बढ़ाया. छात्रों की मांग पर हमारी सरकार ने काम शुरू कराया. भाजपा का नहीं, बल्कि कांग्रेस का काम सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति करना है. कांग्रेस ने केलो परियोजना का 4 बार भूमिपूजन किया, लेकिन राशि ही नहीं दी. भाजपा सरकार ने स्वीकृति देकर तुरंत शुरू कराया काम, अब बनकर तैयार भी है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छात्रावास भवन के भूमिपूजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हमले का जवाब दिया है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उन्हें चैलेंज देते हुए कहा कि शर्मिंदा हमें नहीं, आपको होना चाहिए. 2018 में रमन सरकार ने स्वीकृति दी थी, जिसे आप अपने कार्यकाल में काम शुरू भी नहीं करा पाए. अगर दावा किया है तो सबूत भी दीजिए. डिबेट के लिए तैयार हूं. मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में काम रोककर रखा था. हम अधूरे प्रोजेक्ट पूरे कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button