ChhattisgarhHindi news

राहुल गांधी के दौरे पर CM साय का बड़ा तंज: बोले— जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता है पूरा देश जानता है – CG Global News

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां पर कांग्रेस का हश्र क्या होता है, यह पूरा देश अच्छी तरह जानता है।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन

बता दें कि कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। इस शिविर में शामिल होने के लिए राहुल गांधी आज रायपुर पहुंच रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी करीब साढ़े पांच घंटे तक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जहां वे जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित कर जीत का मंत्र देंगे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की क्षमता में वृद्धि करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button