घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद भारत-बांग्लादेश में तनाव: BSF ने मालदा बॉर्डर पर किया हाई अलर्ट; लहराया रेड फ्लैग – CG Global News

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा एक बार फिर सुलग उठी है. वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुकदेवपुर सीमावर्ती इलाके में शनिवार तड़के उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हुए. सुखदेवपुर सीमा इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने इन बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया. घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजने (पुशबैक) की प्रक्रिया शुरू की गई. भारतीय नागरिक को बॉर्डर ज़ोन के पास जाने से रोक दिया है. बॉर्डर पर लाल झंडे लहरा रहे हैं और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
हालात को काबू में करने के लिए सीमा पर बड़ी संख्या में BSF के जवान तैनात किए गए हैं. हालांकि इस घटना पर BSF या जिला प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
घुसपैठियों की वापसी को लेकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव पैदा हो गया है. बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय सीमा में में घुसते समय जब BSF ने हिरासत में लिया तो BGB के विरोध से तनाव बढ़ गया. बॉर्डर पर तनाव पैदा होने के कारण दोनों तरफ से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारतीय नागरिक को बॉर्डर ज़ोन के पास जाने से रोक दिया है. बॉर्डर पर लाल झंडे लहरा रहे हैं और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, BSF ने जैसे ही अवैध घुसपैठियों को खदेड़ना शुरू किया, उसके बाद बांग्लादेशी इलाके में में से सैकड़ों नागरिकों की भीड़ जमा हो गई. देखते ही देखते सीमा पार से उग्र विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई.
सुकदेवपुर सीमावर्ती इलाके में बॉर्डर के साथ लगभग 1,200 मीटर का हिस्सा पूरी तरह से बिना बाड़ के है. इसका फायदा उठाकर घुसपैठिए अक्सर इस इलाके से आते-जाते हैं. भारतीय किसानों के खेतों से फसल भी काटकर ले जाते हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव में ऐलान किया कि सत्ता में आने पर बांग्लादेश सीमा को सुरक्षित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, और वादा किया कि पूरी सीमा को कांटेदार तार की बाड़ से घेर दिया जाएगा.
वैष्णवनगर के विधायक राजू करमाकर ने कहा, “बांग्लादेशी घुसपैठिए लंबे समय से भारत की जनसांख्यिकी को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. BSF के साथ-साथ स्थानीय वैष्णवनगर पुलिस और प्रशासनिक अमला भी पल-पल की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है.
वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद, तुरंत जरूरी जमीन BSF अधिकारियों को ट्रांसफर कर दी, और बाड़ लगाने का काम शुरू हो चुका है. बांग्लादेशियों ने शुकदेवपुर में कांटेदार तार की बाड़ लगाने के समय भी एतराज जताया था और अब, वे एक बार फिर घुसपैठियों को ‘वापस भेजने’ पर एतराज कर रहे हैं.



