ChhattisgarhHindi news

छत्तीसगढ़ पुलिस की महा-फिल्मी नाकेबंदी! ओडिशा से यूपी जा रहा ₹1.07 करोड़ का गांजा दबोचा; खाकी की घेराबंदी देख तस्कर के उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही भारी मात्रा में गांजे की खेप पकड़ी है। नगरनार थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में 214.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने नाकाबंदी कर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी

जानकारी के अनुसार, नगरनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक वाहन उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाके पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया 214.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी विजय पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा से भरी महिंद्रा बोलेरो पिकअप, एक मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है। वहीं पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button