मिशन बंगाल पर अमित शाह! 6 जुलाई को कोलकाता में रखेंगे 125 फीट ऊंची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की नींव; सियासी पारा हाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 जुलाई को कोलकाता दौरे पर रहेंगे, जहां वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे. न्यूटाउन स्थित इको पार्क में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना है. वह मुखर्जी के पैतृक आवास जाएंगे, और प्रतिमा की आधारशिला रख सकते हैं.
पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने के बाद इसे राज्य के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने इस महत्वपूर्ण बंगाल दौरे के दौरान शिलान्यास के अलावे वह राज्य, जिला और मंडल स्तर के पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ BJP के विधायकों और सांसदों के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करने की भी उम्मीद है.
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती को इस बार बड़े राजनीतिक और वैचारिक आयोजन के रूप में मनाने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री हुगली जिले के जीराट स्थित मुखर्जी के पैतृक घर में प्रस्तावित 125 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला भी रख सकते हैं. वह बिस्वा बांग्ला मेला ग्राउंड में आयोजित स्मृति कार्यक्रम में जनसंघ संस्थापक को श्रद्धांजलि देंगे.

चर्चा है कि इन कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह BJP नेतृत्व के साथ संगठनात्मक बैठकें भी कर सकते हैं. अमित शाह के दौरे को शनिवार को अंतिम स्वीकृति मिली.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व का अवसर है. उन्होंने आगे कहा कि यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि श्यामा प्रसाद की धरती पर अब श्यामा प्रसाद की सरकार बनी है. उन्होंने अमित शाह के दौरे को ऐतिहासिक क्षण बताया.
आपको बताते चले कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री थे. बाद में उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आगे चलकर 6 अप्रैल, 1980 को भारतीय जनता पार्टी के नाम से देश की राजनीति में सक्रिय हुई.



