बेटी के गुनाह से टूटा पिता का दिल, आया हार्ट अटैक! गुस्से में बोले सिया गोयल के पिता— ‘अगर केतन को मारा है तो मेरी बेटी को भी उसी किले से नीचे फेंक दो’

रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश के लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है. लोहागढ़ किला में इस हत्याकांड को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने दिया था. अब इस कड़ी में एक चौंकाने वाला बयान सुनने को मिल रहा है कि आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल का कहना है कि केतन को मारने वाला जो भी है, भले ही उनकी बेटी क्यों न हो, उसे भी वैसे ही मार दिया जाए.
कारोबारी केतन अग्रवाल हत्या के बाद आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. भले ही उनकी बेटी क्यों न हो, उसे भी वैसे ही मार दिया जाए.
दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती सिया के पिता ने कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे भी लोहागढ़ किले से नीचे धकेल देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, “घटना को लेकर पीड़ा यही है कि जिसने भी ये किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिले।”
वहीं सिया की मां ने भी अदालत से सबसे कड़ी सजा देने की मांग की. परिवार का कहना है कि केतन उनके लिए बेटे जैसा था और उन्हें आज भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा.
सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने आगे कहा कि एक पिता के तौर पर कहूंगा कि पहाड़ अग्रवाल परिवार पर टूटा है इससे दुखद घटना कोई और नहीं हो सकती.” उन्होंने आगे कहा, “दोनों की शादी को लेकर हमें बहुत उम्मीदें थीं.
सिया के पिता ने आगे कहा कि मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि एक 19 साल कि सिम्पल लड़की कैसे ऐसा कर सकती है, मुझे तो अभी तक विश्वास ही नहीं हो रहा है. मुझे कुछ नहीं पता कि चेतन कहां से आया और न तो मैंने कभी उसका चेहरा देखा और न कभी उससे बात हुई. हमने कभी उसका नाम भी नहीं सुना था.
वहीं, केतन के परिवार को लेकर कहा कि वे अच्छे और संस्कारी लोग हैं. हमारा मिलना-जुलना सालों से है. हमने तो आज एक बेटा और अच्छी रिश्तेदारी खोई है.



